गया, अप्रैल 21 -- बोधगया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रविवार की आधी रात नकाबपोश चोरों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। गांव की गलियों में चार की संख्या में घूम रहे चोरों को ग्रामीणों ने लाठी लेकर खदेड़ा। बचने के प्रयास में चोरों ने ग्रामीणों पर गुलेल से प्रहार कर दिया। इससे कुछ लोग चोटिल हो गए। हंगामे के बीच चोरों का हाइड्रोलिक ग्रिल कटर, चप्पल और शर्ट मौके पर गिर गया। पूरी वारदात गांव के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय लोगों को चकमा देकर सभी चोर भागने में सफल रहा। चोरों का हाइड्रोलिक ग्रील कटर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्ती थोड़ी सतर्क होती तो चारों चोर पकड़े जा सकते थे। गांव में लगातार बढ़ रही चोरों की ऐसी करतूत से लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले ढाई मही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.