गया, अक्टूबर 7 -- बोधगया प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को डीलर संघ की ओर से नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्चना आनंद का स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशिकांत कुमार को विदाई दी गई। विभाग ने शशिकांत कुमार को प्रोन्नति देकर नवादा जिले में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी नियुक्त किया है। बोधगया प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष गोपाल पासवान, सचिव नरेश साव और कोषाध्यक्ष जय प्रकाश राय सहित अन्य डीलरों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया। अध्यक्ष ने शशिकांत कुमार के कार्यकाल की सराहना की और अर्चना आनंद को सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर सुदामा यादव, बालेश्वर यादव, उपेंद्र साव, रंजीत कुमार, सुधीर मांझी, देवबली दास, रामबली यादव, नसीमुद्दीन खान समेत कई डीलर आदि रह...