गया, अगस्त 31 -- बोधगया स्थित बीएमपी तीन में लंबे समय से पदस्थापित असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) राजेश कुमार सिंह की मौत से कैंप में सनसनी फैल गई। शनिवार की देर रात एएसआई का शव कैंप परिसर में उनके कमरे से संदिग्ध अवस्था में पाया गया। प्रथम दृष्टया में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। लेकिन, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर रूप से जांच करने की मांग की है। मूल रूप से छपरा जिले के गंगाजल गांव निवासी राजेश कुमार सिंह का परिवार हाजीपुर में रहता है। घटना की सूचना मिलने के बाद बोधगया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। रविवार को पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुटी रही। मृतक एएसआई के परिजनों का आरोप है कि राजेश कुमार सिंह के शरीर पर कई जगह च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.