गया, मई 21 -- बोधगया प्रखंड अंतर्गत कुरमावां पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। 2699 मतदाताओं में से 2091 ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 77 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के लिए प्रमोद दास गुप्ता नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में चार अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम तक शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। पूरे दिन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बोधगया के प्रखंड कृषि पदाधिकारी छोटेलाल चौधरी और चेरकी थानाध्यक्ष टिवंकल सिंह सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे। मतदान प्रक्रिया मतपत्र के माध्यम से कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए 9 और कार्यकारिणी सदस्य के विभिन्न कोटि में 27 उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.