नई दिल्ली, फरवरी 7 -- यूपी में बोतल बंद पानी और देसी घी के बाद अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के निशाने पर खाद्य तेल और मसालों में मिलावट करने वाले हैं। इनके खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। तेल व मसाले बेचने वाली ब्रांडेड कंपनियों के उत्पादों पर भी विभाग की नजर है। खास बात यह है कि बीते एक साल में जांच में असुरक्षित मिले ब्रांडों के नमूने फिर से लिए जाएंगे। प्रदेश के सभी फूड इंस्पेक्टरों से इसका ब्योरा तलब किया गया था। अब इसकी जांच की जा रही है। खाद्य पदार्थों में मिलावट और नशीली दवाएं बेचने वालों पर इन दिनों एफएसडीए की टेड़ी नजर है। कोडीनयुक्त कफ सिरप के बड़े रैकेट के खुलासे के बाद विभाग ने पानी पर बड़ा अभियान चलाया। बोतलबंद पानी बनाने वाली 169 इकाइयों पर कार्रवाई करते हुए उनका लाइसेंस निरस्त कर कारोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.