देहरादून, जनवरी 30 -- देहरादून में सफाई और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य के ध्यान में रखते हुए देहरादून नगर निगम ने पहली ऑटोमेटिक प्लास्टिक क्रशर मशीन लॉन्च की है। निगम ने फिलहाल ट्रायल पर इसकी शुरुआत की है। गुरुवार को नगर निगम परिसर के बाहर इस अत्याधुनिक मशीन का उद्घाटन किया गया। निगम की प्लानिंग है कि आने वाले कुछ महीनों में ऐसी ही 50 मशीनें शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाई जाएंगी। निगम ने तय किया है कि ये मशीनें शहर के प्रमुख स्थान जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, यूनिवर्सिटी कैंपस, पार्क, सरकारी इमारतें और प्रमुख चौक-चौराहे आदि। निगम का उद्देश्य है कि इन मशीनों से प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म किया जाए। इन मशीनों के द्वारा क्रश की गई बोतलों के बाद जो प्लास्टिक इकट्ठा होगा उसके जरिए अलग-अलग प्रोडक्ट जैसे कुर्सी, टेबल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.