चक्रधरपुर, जून 25 -- चक्रधरपुर।मंगलवार की देर रात्रि चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत बोडादोरो गांव में खाना खाने के दौरान एक 20 वर्षीय युवक के पैर में सांप ने काट लिया। इसके बाद युवक को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक बोडादोरो गांव निवासी बलराम सामड का 20 वर्षीय पुत्र विवेक सामड रात करीब 8 बजे भोजन कर रहा था। इस दौरान उसके दायां पैर में जहरीले चीती सांप से काट लिया। इस घटना से युवक की स्थिति गंभीर हो गई। आनन- फानन में परिजनों ने युवक को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी सदानंद होता अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और युवक की इलाज में मदद किया। इस दौरान होता ने कहा कि बारिश के मौसम में सांप काटने का मामला अधिक होता है। इसीलिए किसी को सांप काटे तो झा...