जमशेदपुर, फरवरी 4 -- बोड़ाम प्रखंड के नामशोल गांव में 26 सितंबर को वज्रपात की घटना में दो किसानों की मौत के तीन माह बाद भी उनके आश्रितों को मुआवजा राशि नहीं मिल सकी है। पीड़ित परिवार लगातार कार्यालयों का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने मंगलवार को जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नामशोल गांव के दोनों मृत किसानों के आश्रितों को शीघ्र मुआवजा देने के साथ-साथ पिछले करीब एक वर्ष से लंबित पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी मुआवजा आवेदनों के निष्पादन की मांग की गई। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर उपायुक्त को अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला परिषद क्षेत्र में वर्ष 2022 में स्थापित पुस्तकालयों का संचालन अब तक शुरू नहीं होने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.