जमशेदपुर, जनवरी 3 -- पटमदा: बोड़ाम थाना से महज आधा किलोमीटर दूर बोड़ाम काली मंदिर के समीप स्थित साधु महतो के गोहाल से शुक्रवार की रात करीब 1 बजे के बाद अज्ञात लोगों ने 2 दुधारू गायों एवं 2 बछड़ों की चोरी कर ली। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और क्षेत्र के पशुपालक दहशत में हैं। घटना के वक्त परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे जिसका फायदा चोरों ने उठाया। घटना की जानकारी सुबह में हुई तो काफी संख्या में लोग साधु महतो के घर के पास जुटे और मामले की जानकारी लेने लगे। बताते हैं कि चोरों ने गाय एवं बछड़ों को बांधने वाली रस्सी को काटकर ले भागा है। इससे पशुपालक को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर पहुंचे बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने सुबह करीब 9 बजे घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.