जमशेदपुर, जून 20 -- बोड़ाम सब स्टेशन में 33 केवी का लाइन बुधवार रात करीब 1 बजे से खराब होने की वजह से पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी। इसकी सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सुबह से ही भारी बारिश के बीच फॉल्ट खोजना शुरू किया और बेलटांड़-बोड़ाम मुख्य सड़क के बीच जाल्ला गांव में फॉल्ट मिलने पर काम शुरू किया। 33 हजार वोल्ट के तार पर पेड़ की डाली सटने से ही पूरे बोड़ाम क्षेत्र में बिजली गुल हो गई थी। करीब 9 घंटे बाद गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे तक पावर सबस्टेशन तक 33 हजार वोल्ट का कनेक्शन चालू हो गया। इससे बोड़ाम फीडर के लोगों ने राहत की सांस ली। लाइन चालू कराने में विभीषण महतो, सूखेन गोप, परिमल हेंब्रम, पुतुल प्रमाणिक व प्रदीप महतो सक्रिय दिखे। जबकि अन्य क्षेत्रों में देर शाम तक अंधेरा छाया रहा और विभागीय कर्मचारी लाइन दुरुस्त करने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.