जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- पटमदा: बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार महतो ने कहा कि देश की आजादी में दोनों ही महापुरुषों के योगदान को हम कभी भूला नहीं पाएंगे, ये युगों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आजादी के तुरंत बाद ही गांधीजी की हत्या नहीं होती और कुछ सालों तक जीवित रहते तो हमारे देश की इतनी दुर्गति नहीं होती। उन्होंने शास्त्रीजी की सादगी की चर्चा करते हुए कहा कि उनके जैसा न तो पहले कोई बना और न ही आगे भी कोई बन पाएंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला महासचिव किशन लाल महतो, प्रखंड सचिव विद्याधर गोराई, माधवपुर पंचायत अधक्ष चंद्रमोहन महतो, किसान मोर्चा अध्यक्ष पद्यलोचन महतो, नगेन चंद्र...