जमशेदपुर, फरवरी 8 -- झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा पांचवें दिन शनिवार को मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान और इंटर के विज्ञान संकाय के भौतिकी विषय की परीक्षा हुई। 5 परीक्षा केंद्रों में कुल 1742 विद्यार्थियों ने मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा दी और 7 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में 281 विद्यार्थियों ने मैट्रिक और 38 विद्यार्थियों ने इंटर परीक्षा दी। उच्च विद्यालय गोबरघुसी में मैट्रिक के 256 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में 448 विद्यार्थियों ने मैट्रिक और 8 विद्यार्थियों ने इंटर की परीक्षा दी। आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा में 389 ने मैट्रिक और 129 ने इंटर की परीक्षा दी। उच्च विद्यालय चौरा में 193 विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा ...