जमशेदपुर, जून 15 -- शनिवार को बोड़ाम के दौरे पर पहुंची धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने प्रखंड कार्यालय में आयोजित समारोह में मैट्रिक व इंटर के टॉपर्स तथा जेईई एडवांस में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में स्मृति महतो, काजल महतो, रिंकी प्रमाणिक, दीप नारायण महतो, प्रतिमा मंडल, भारती महतो, लक्खी सिंह, संजीव कुमार महतो, भोलानाथ महतो एवं जेईई में सफल (कैटेगरी ऑल इंडिया रैंक 1220) संदीप रुहिदास शामिल हैं। मौके पर बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.