जमशेदपुर, जनवरी 10 -- पटमदा: टाटा -पटमदा मुख्य सड़क के बीच बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा गांव के समीप शुक्रवार को रात करीब साढ़े 8 बजे हुई दुर्घटना में पल्सर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना किसी अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से हुई है। बाइक चालक के सिर पर हेलमेट लगा होने के बावजूद उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर काफी बहने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह अपनी बाइक (जेएच 05बीबी-2198) से अपनी बहन की ससुराल (हांसपुर, पश्चिम बंगाल) से रात को लौट रहा था। मृतक संजय कुमार महतो (32 वर्ष, पिता - देबू महतो) मूल रूप से पटमदा के धाधकीडीह गांव का रहने वाला था और पिछले करीब 3 दशक से बालीगुमा (एमजीएम मानगो थाना) में रह रहा था। वह शुक्रवार को ही अपनी बहन को ससुराल हांसपुर पहुंचाने के लिए गया था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.