जमशेदपुर, जून 20 -- बोड़ाम के कुईयानी गांव के ऊपर टोला में गुरुवार सुबह देव सिंह का कच्चा मकान ढह गया। इससे उनके घर पर सो रही पत्नी सरला सिंह (42), बड़ी बेटी भगवती सिंह (9) व छोटी बेटी प्रिया सिंह (7) मलबे में दबकर घायल हो गईं। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के घरों से लोग वहां पहुंचे और मदद की। काफी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक मंगल कालिंदी से बात कर घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल सरला सिंह को विधायक के कहने पर टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर है। दोनों बेटियों का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है। लगातार तीन दिन की बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार में पानी रिसने से धीरे-धीरे दीवार कमजोर हो गई और अचानक भरभरा कर गिर गई। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.