जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- जमशेदपुर से सटे बोड़ाम प्रखंड के नामशोल गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक किसान और एक मजदूर था। घटना के समय किसान अपनी जमीन पर नीम के पेड़ के नीचे बैठकर मजदूर के साथ भोजन कर रहा था। किसान चक्रधर कुंभकार (47) और मजदूर प्रभाष सिंह (29) का यह आखिरी भोजन साबित हुआ। दूसरी ओर, सूचना पाकर पहुंचे चक्रधर कुंभकार के बेटे ने पिता की स्थिति देखी तो अचेत होकर गिर पड़ा। उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चक्रधर अपने गोभी के खेत में 3 अन्य मजदूरों के साथ सुबह से काम कर रहा था। दो मजदूरों ने कुछ देर पहले ही भोजन कर लिया था। एक मजदूर प्रभाष सिंह (29) के साथ किसान भोजन कर रहा था। अचानक हल्की बारिश के बीच तेज धमाके के साथ बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से दोनों मूर्...