नोएडा। हिन्दुस्तान, मई 26 -- ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित नई मेट्रो लाइन को लेकर सोमवार को दिल्ली में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के समक्ष प्रेजेंटेशन होगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) के अधिकारी इस रूट की कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे। केंद्र सरकार से जल्द इस रूट को मंजूरी मिलने की उम्मीद होगी। एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि यह मेट्रो ट्रैक एलिवेटेड होगा और इसकी लंबाई 2.6 किलोमीटर होगी। यह जिले में मेट्रो का सबसे छोटा रूट होगा, जो एक्वा लाइन का एक्सटेंशन रूट होगा। अभी एक्वा लाइन पर नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के डिपो मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। अब ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो जाएगी। इस रूट पर जुनपत और बोड़ाकी सिर्फ दो मेट्रो स्टेशन होंगे। बोड़ाकी में बड़ा स्टेशन बनाया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.