मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मझौली चौक के पास सोमवार की शाम ओवरटेक करने में आंखों के मरीजों से भरी बस पलट गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची बोचहां पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां से एसकेएमसीएच भेज दिया गया। कुछ घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बस मधुबनी से सारण जा रही थी। बस में 40 लोग सवार थे। हादसे के बाद एनएच पर जाम लग गया। घायल अवध साह ने पुलिस को बताया कि पिछले सप्ताह कैंप लगा था, जिसमें आंखों की जांच की गई थी। आंखों के ऑपरेशन के लिए सोमवार को मधुबनी से सारण जा रहे थे। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि बस में करीब चालीस लोग सवार थे। सारण स्थित निजी नर्सिंग होम में नि:शुल्क आंख का ऑपरेशन कराने जा रहे थे। ये हुए ...