मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। बोचहां पुलिस ने मंगलवार को दोहरी कार्रवाई में करीब 25 लाख की 180 कार्टन विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार भी किया है। करवाई बोचहां के जगाई मझौली और करणपुर में की गई। तस्कर ने शराब को पंजाब से मंगाकर लीची बगान में छिपाकर रखा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से एक बोलेरो, एक स्कॉर्पियो और एक वैगन-आर को भी जब्त किया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के चंदन कुमार, गौरी शंकर कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है। इस बड़ी कार्रवाई को लेकर बोचहां के थाना अध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि पंजाब से लाई गई अवैध शराब की बड़ी खेप की सूचना मिली थी। इस आधार पर विशेष टीम गठित की गईRs.। त्वरित कार्रवाई में शराब और तीनों वाहनों के साथ तीन मुख्य तस्करों को भी पकड...