मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। शर्फुद्दीनपुर फ्लाईओवर के समीप एक निजी अस्पताल में शनिवार की सुबह मनोज कुमार साह की पत्नी रेणु देवी की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। वे लोग अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप लगा रहे थे। मामला बिगड़ता देख अस्पताल छोड़कर डॉक्टर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। शर्फुद्दीनपुर निवासी मनोज कुमार साह ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले जांच में रेणु देवी के पित्ताशय में पथरी का पता चला था। शुक्रवार दोपहर पत्नी घर से पैदल अस्पताल पहुंची थीं। रात भर मरीज ठीक-ठाक थी। शनिवार सुबह फ्रेश होने के बाद कंपाउंडर ने दो इंजेक्शन लगाए। तीसरा इंजेक्शन लगाने के बाद रेणु के मुंह से झाग आने लगा। कई बार डॉक्टर को फोन किया गया, लेकिन डॉक्टर मौके पर न...