सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- सीतामढ़ी। जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन एनएच पर गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरा युवक जख्मी हो गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना के हरपुर बेसी गांव निवासी उदय साह के 22वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में की गयी है। वहीं जख्मी की पहचान उसी गांव के अंकित कुमार के रूप में की गयी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान बरात लेकर तेजी से जा रही स्कॉर्पियो ने बाइक में ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बोखड़ा थाना पुलिस ने मौके पर ...