सीतामढ़ी, जून 2 -- बोखड़ा, संवाद सूत्र। प्रखंड की सिंघाचौड़ी पंचायत के उखड़ा गांव में रविवार की दोपहर नदी में स्नान करने गई युवती की मौत हो गई। वह उखड़ा गांव के वार्ड-3 मुशहरी टोल निवासी रामअशीष मांझी की 22 वर्षीय पुत्री केसरिया कुमारी थी। वह पड़ोस की महिलाओं के साथ स्नान करने के लिए गयी थी। उधर, मौत की सूचना केा बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे पड़ोस की महिलाएं सरफा पुल के पास नदी में स्नान करने जा रही थीं। उन्हीं के साथ केसरिया चली गयी। स्नान करने के दौरान वह नदी किनारे से थोड़ा अंदर गयी, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहराई में चली गयी। उसे डूबता देख अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीण जूटे। काफी प्रयास के बाद केसरिया को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तबतक उसकी मौत हो गयी थी। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.