बोकारो, अक्टूबर 31 -- बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में गुरूवार को एक ठेका मजदूर दुर्घटना के शिकार हो गए। प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस संख्या 4 में कार्यरत ठेका मजदूर देवाशीष राय(45वर्ष)का दोनो हाथ मडगन में मिट्टी डालते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद आनन फानन में उक्त स्थल पर काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ते देख उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता अपोलो रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि देबाशीष रॉय के दोनों हाथों में प्लांट में मौजूद मडगन में मिट्टी डालते समय मशीन की चपेट में आने से अचानक कट गए। जिसके बाद उसके हाथ से तेजी से खून निकलने लगा था। घायल ठेका मजदूर एचएन रिफ्रैक्टरी वर्क्स में अनस्किल्ड वर्कर के तौर पर कार्यरत था। इस घटना में उनका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.