बोकारो, मार्च 9 -- बोकारो प्रतिनिधि। बीएसएल प्रबंधन की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार को मानव संसाधन व विकास केन्द्र के प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संयंत्र की महिला कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बीएसएल के अधिशासी निदेशक संकार्य बीरेन्द्र कुमार तिवारी व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। मुख्य महाप्रबंधक अनिमा कुशवाहा ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि बी के तिवारी ने बीएसएल की महिला कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा महिलाओं की प्रगति व भागीदारी के बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। बोकारो स्टील प्लांट की प्रगति में महिला कर्मियों के योगदान की भी सराहना की और कहा महिलाओं में असीम क्षमता है और वे नवाचार व...