बोकारो, मार्च 7 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य मंटू यादव ने राज्य के जल संसाधन मंत्री मो. हफिजुल हसन को ज्ञापन सौंपकर बोकारो स्टील (सेल) की ओर से जल संसाधन का अनुचित दोहन और जलकर की अवैध वसूली का मुद्दा उठाया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि राज्य के जल संसाधनों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। बोकारो स्टील ने गरगा नदी पर बिना राज्य सरकार की अनुमति के डैम का निर्माण किया और इसके परिणामस्वरूप, जलकर की अवैध वसूली की जा रही है। यह वसूली लंबे समय से राज्य सरकार और जिला प्रशासन की अनुमति के बिना जारी है। इसके अलावा, वर्ष 2011 में तत्कालीन उपायुक्त अमिताभ कौशल ने जब इस मामले की जांच कराया तो बोकारो स्टील पर 400 करोड़ रुपये का बकाया जलकर पाया गया था, जो अब बढ़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.