बोकारो, मई 27 -- सोमवार को बोकारो रेलवे स्टेशन से हज यात्रियो का जत्था रवाना हुआ। हज यात्री हज ए बेतुल्ला रवाना होने के पूर्व अपने-अपने गांवो में भ्रमण किया। हज यात्री दाता दीन मोहम्मद रहमतुल्लाह अलय के मजार शरीफ उकरीद भी पहुंचे। जहां हज यात्रीयो से लोगों का मिलने का सिलसिला काफी देर तक चला। इस अवसर पर समाजसेवी रिजवानुल होदा उर्फ कारी साहब ने सभी हज यात्रियों का स्वागत करते हुए गले मिलकर बोकारो व देश के लिए अमन चैन आपसी भाईचारा के लिए हज यात्रियों से दुआ की दरखास्त की। कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार दोनों की आपसी तालमेल की कमी की वजह से झारखंड के हज यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रांची के बजाए कोलकाता से यात्रा करने पर अतिरिक्त आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। इस दिशा में राज्य सरकार को राज्य के हज यात्रियों के परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.