बोकारो, अप्रैल 27 -- बोकारो। बोकारो रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए शनिवार को नए एसी वेटिंग हॉल का शुभारंभ किया गया। सीनियर डीसीएम विकास कुमार ने एसी वेटिंग हॉल का शुभारंभ किया। एसी वेटिंग हॉल के शुरु होने से यात्रियों को हर मौसम में सुविधाएं मिलेंगी। गर्मी में अपने ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री एसी वेटिंग हॉल में बैठकर आराम से अपने तय समय का इंतजार कर सकते हैं। एसी वेटिंग हॉल में वयस्क यात्री को प्रति घंटे 20 रुपए व बच्चों को प्रति घंटे मात्र 15 रुपए अदा करना होगा। एसी हॉल में यात्रियों के लिए सुलभ शौचालय, मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य सुविधा उपलब्ध होगी। मौके पर स्टेशन मास्टर संतोष नायक, रेलवे कर्मचारी रंजन उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.