रांची, फरवरी 7 -- झारखंड सरकार ने बोकारो के गोमिया में हाथियों के हमले में मारे गए 2 लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है, साथ ही इस घटना में घायल हुए पांच लोगों का पूरा इलाज सरकार की तरफ से कराने की घोषणा की है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इस बात की जानकारी उस वक्त दी, जब वो घायलों का हाल जानने के लिए रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर घटना की जानकारी मिलते ही मैं और मंत्री योगेंद्र महतो तत्काल घायलों का हालचाल जानने के लिए रिम्स पहुंच गए। इस दौरान हमने वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की साथ ही चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सख्त निर्देश दिया। डॉ अंसारी ने इसे केवल एक हादसा मा...