बोकारो, सितम्बर 11 -- झारखंड के बोकारो में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के जरीडीह थाना क्षेत्र के गांगजोरी गांव में बुधवार सुबह 50 साल के अधेड़ जगेश्वर तुरी (पिता घुटू तुरी) की धारदार हथियार से प्रहार करने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना के मृतक की पत्नी उपासी देवी ने गांव के पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी उपासी देवी और पुत्र रोहित तुरी न बताया कि, बुधवार सुबह लगभग छह बजे जगेश्वर तुरी बकरी को खिलाने के लिए पत्ता लेने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के पुटलगाजार टांड़ के पास खून के निशान मिलने पर आगे खोज की गई, जहां जगेश्वर का शव खून से लथपथ हालत में मिला। शव मिलने के बाद ग...