बोकारो, सितम्बर 20 -- बोकारो में शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे तेज बारिश शुरु हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों के दौरान जिले में बारिश की संभावना बनी रहेगी। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरवाट हुई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले तीन से चार दिनों तक तापमान की स्थिति यही बनी रहेगी। 23 सितंबर के बाद ही मौसम की स्थिति बेहतर हो सकेगी। एक घंटे तक झमाझम बारिश करीब एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद शहर के कई स्थानों पर जलजमाव कर दिया। वहीं बारिश के कारण लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश ने सभी सेक्टर समेत सिटी सेंटर सेक्टर चार को जलमग्न कर दिया। बंधन बैंक के साथ-साथ अन्य कई स्थानों पर 1 फीट तक जलजमाव हो जाने के कारण स्थानीय लोगो का आवागम भी बाधित रहा। वारिश से चास में...