बोकारो, दिसम्बर 21 -- बोकारो में लगातार दूसरे दिन भी ठंड का कहर जारी रहा। सुबह 10 बजे तक भारी कोहरे के करण लोगों को सड़कों पर आने-जाने में परेशानी हुई। दिन भर पूरा शहर कोहरे के चादर में लिपटा रहा। शनिवार को सुबह से ही धुंध व शीतलहर की स्थिति बनी रही। सर्द हवा के बहाव से कनकनी ने लोगो को दिन भर परेशान किया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को भी न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में फासला कम होने की वजह से शाम होत ही ठंड का प्रकोप और बढ़ जा रहा है। इस वजह से लोग केवल जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। वहीं शाम 7 बजते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। ठंड से ठिठुरते बच्चे पहुंचे स्कूल जिले भर में बढ़े ठंड...