बोकारो, दिसम्बर 10 -- बेरमो/गोमिया, प्रतिनिधि। डीवीसी बोकारो थर्मल के ऐश पौंड में मंगलवार को भाकपा नेता सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनीरूद्दीन अंसारी की हाइवा से कुचलने से मौत हो गई। बोकारो थर्मल के ही नूरी नगर निवासी मनीरूद्दीन प्रतिदिन की तरह ड्यूटी पर पहुंच रहे थे, तभी कांटा घर के निकट हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। ऐसे में गंभीर रूप से घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीजीएच रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही ऐश पौंड में कार्यरत मजदूरों कर्मियों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित मजदूरों कर्मियों ने ऐश पौंड का कामकाज ठप कर दिया और मौके पर मौजूद कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कई वाहनों के शीशे चकनाचूर कर दिए गए। वहीं स्थिति को नियंत्रण में करने के ल...