बोकारो, जून 24 -- झारखंड में बोकारो जिले से सर्वाधिक युवा को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए राज्य कमेटी, जिला कमेटी और प्रखंड कमेटी के साथ साथ सभी मंच मोर्चा मिलकर अभियान को सफल बनाने का काम करेंगे। उक्त बातें कांग्रेस के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितेश भारद्वाज ने चंदनकियारी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चुनाव समिति ने युवा कांग्रेस की सदस्यता एवं चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक रूप से शुरुआत की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का है। उन्होंने पार्टी के आदरणीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूत करने के साथ साथ सामाजिक न्याय की लड़ाई में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का है। उन्हों...