बोकारो, मार्च 26 -- बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता की ओर से रमजान के मौक़े पर कोऑपरेटिव कॉलोनी बोकारो में दावत -ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान उमेश प्रसाद गुप्ता ने सभी को मुबारकबाद देते हुए बोकारो की तरक्की, प्रेम,भाईचारे और खुशहाली की दुआ की। इस दावत-ए-इफ्तार पार्टी में मुख्य अतिथि धनबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अनुपमा सिंह समेत बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। मौक़े पर अनुपमा सिंह ने कहा रमजान का महीना त्याग,प्रेम और एकता का प्रतिक हैं।मौक़े पर मंजूर अंसारी, शकील अहमद, सगीर अंसारी,कमरुल हसन,जोवाहर महाथा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.