बोकारो, मार्च 27 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो थाना क्षेत्र में अपराध खासकर चोरी की घटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। चोरी भी इस कदर, रात तो रात, दिन के उजाले में भी मानो पलक झपकते चोरी हो जा रही है। नगर परिषद फुसरो अंतर्गत रिजनल अस्पताल ढोरी की आवासीय कॉलोनी के लाल बंगला स्थित आफिसर बी टाइप में बुधवार को सीसीएल अधिकारी के बंद क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र में भू-राजस्व पदाधिकारी के पद पर कार्यरत बीके ठाकुर अपनी पत्नी के साथ शाम करीब चार बजे बोकारो गए हुए थे। देर शाम करीब सात बजे जब वापस आए तो पाया कि क्वार्टर के मुख्य गेट पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ था। चोरी का अंदेशा होने के बीच जैसे ही अंदर प्रवेश किए, कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से लेकर बक्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.