धनबाद, अप्रैल 29 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता बोकारो के कसमार निवासी सुरेश प्रसाद नायक को रविवार रात घर के पास बागान में सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने सुरेश को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सुरेश को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुरेश के साले रोहित कुमार साव ने बताया कि रात के समय बागान में काम करने के दौरान उन्हें सांप ने डंसा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.