धनबाद, मई 31 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। बोकारो के नवाडीह में चार वर्ष पूर्व हुई एक हत्याकांड के फरार अभियुक्त रवींद्र कुमार पासवान को जोड़ापोखर थाने की पुलिस ने गुरुवार की शाम को जामाडोबा में छापेमारी कर नाटकीय ढंग से एक कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे धनबाद जेल भेज दिया है। उक्त जानकारी सिंदरी के एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम एवं जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने पत्रकार वार्ता में दी। एसडीपीओ ने बताया कि बोकारो जिले के नवाडीह में चार वर्ष पहले एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इसका रवींद्र कुमार पासवान मुख्य आरोपी है। जोड़ापोखर थाने में भी दो कांडों के अभियुक्त है। रवींद्र अबतक पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। रवींद्र पासवान जामाडोबा चार नंबर में रहकर अबतक कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। गुरुवार की शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.