बोकारो, अक्टूबर 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आशियाना चीराचास में रविवार को बोकारो कलाकार संघ की बैठक हुई। हाल में बोकारो कलाकार संघ का रजिस्ट्रेशन झारखंड सरकार से होने पर बैठक में खुशी व्यक्त की गई। इसकी अध्यक्षता प्रतिनिधि मंडल सदस्य संघमिता सिंह ने की। राष्ट्रीय कृत बैंक में संघ का खाता खोलने सहित कलाकारों व संघ के हितों को लेकर चर्चा की गयी। संघ के अध्यक्ष जगदीश बाबला, महासचिव मनबोध मिश्रा, उपमहासचिव अशोक बाबला, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, मीडिया प्रभारी अरुण पाठक, प्रतिनिधि मण्डल सदस्य बिधान दत्ता, संघमिता सिंह, मनोज उपाध्याय, कन्हैया वर्मा, नवीन, श्याम बाबला, सुमन, प्रमोद कुमार ने भावी योजनाओं व कार्यक्रमों पर चर्चा की। संघ में अधिक से अधिक कलाकारों को जोड़ने, कलाकारों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने व संघ को मजबूती के साथ आगे बढ़ान...