धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स धनबाद में रविवार को कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से आयोजित 12वीं झारखंड राज्य सब जूनियर (बालक एवं बालिका) कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल में बालक वर्ग का खिताब बोकारो ने जीता। महिला वर्ग में चतरा ने देवघर को हरा कर खिताब अपने नाम किया। रविवार को आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड स्टेट इंटर कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर एवं कबड्डी एसोसिएशन के मानद सचिव विपिन कुमार सिंह व आयोजन सचिव मदन कुमार राय उपस्थित थे। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के 22 जिले के 638 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.