बोकारो, जुलाई 28 -- बोकारो रिक्शा ऑटो चालक संघ के पूर्व अध्यक्ष 60 वर्षीय कन्हैया सिंह की मृत्यु रविवार को अचानक हो गई। संघ महासचिव मोहम्मद अल्लाउद्दीन ने बताया कि रविवार सुबह बोकारो रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड में सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक उनको हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें उठा कर अस्पताल ले जाया गया। जहां करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कहा कि 1994 में बोकारो रेलवे स्टेशन ऑटो रिक्शा चालकों ने सर्व सम्मति से पहली बार अध्यक्ष चुना था। इसके बाद से वे लगातार अध्यक्ष पद पर रहें। इन्हीं के देख-रेख में 2004 में संघ का पंजीकरण हुआ। इसके बाद भी वो 2014 तक संघ के अध्यक्ष के तौर पर सर्वमान्य नेता के तौर पर बने रहें। कहा कि कन्हैया सिंह की मृत्यु से बोकारो रेलवे स्टेशन के सैंकड़ों ऑटो चालकों ने एक सर्वमान्य नेता खो दिया। पू...