मिर्जापुर, जुलाई 11 -- लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर गुरुवार की दोपहर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग एक युवक की पिटाई करते हुए पत्थर मार रहे हैं। युवक अपनी जान बचाकर भागते हुए पैर फिसलने से पत्थर पर गिर गया। वायरल वीडियो लालगंज थाना क्षेत्र के बोकरिया फॉल का बताया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष मौके से चले गए थे। बताया जा रहा है कि लालगंज के पगार गांव स्थित बोकरिया फाल पर सैलानी पिकनिक मनाने आए थे। उसी दौरान एक युवक फाल पर एक युवती से छेड़खानी करने लगा। जिस पर सैलानियों ने शोहदे की पिटाई करना शुरु कर दिए। वीडियो में शोहदे की पिटाई करते हुए पत्थर भी मारते नजर आ रहे हैं। शोहदे ने अपनी जान बचाकर भागने का प्रयास किया तो पैर फिसलने से पत्थर पर गिर गया। जिससे उसके सिर में चोट आई और वह वहीं लेट गया। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.