नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर दो आतंकी पिता-पुत्र ने मिलकर 16 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मरने वाले लोग यहूदी समुदाय के हनुक्का त्योहार को मनाने के लिए बीच पर एकत्र हुए थे, उसी भीड़ पर इन दोनों आतंकियों को गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस हमले के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर यहूदी विरोधी भावना को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। इसके जवाब में पीएम अल्बनीज ने एक वीडियो संदेश जारी करते हए कहा कि ऑस्ट्रेलिया कभी भी विभाजन, हिंसा और नफरत के आगे नहीं झुकेगा। बोंडी बीच पर हुई घटना को लेकर जारी किए गए अपने वीडियो संदेश में अल्बनीज ने हिंसा की निंदा की और एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "कल हमारे देश के इतिहास का सबसे अंधकारमय दिन था। लेकिन हम उन कायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.