नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर पाकिस्तान के दो आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी करके 15 मासूमों की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक दोनों हमलावर बाप-बेटे थे और पाकिस्तान के नागरिक थे। 15 साल में यह ऑस्ट्रेलिया में हुआ सबसे बड़ा हमला है। सोशल मीडिया पर हमले के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि 43 साल के अहमद अल अहमद ने हमलावर से बंदूक छीन कर उसी पर तान दी। उनकी बहादुरी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। अहमद अल अहमद की बहादुरी को देखते हुए हमलावर भी सकते में आ जाता है। जानकारी के मुताबिक अहमद फल की दुकान चलाते हैं। उन्हें भी बांह में गोली लगी है और अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि यहूदियों के त्योहार हनुक्का के मौके पर सिडनी बीच पर सैकड़ों लोक इकट्ठा हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की सर...