जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- बोड़ाम प्रखंड के बोंटा चौक में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी स्व. गोपाल मुर्मू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी, झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी श्रावण बेसरा, टूरा मार्डी, जयराम हांसदा, लोधे सोरेन, झामुमो के जिला कमिटी सदस्य सुकुमार बेसरा, राजेश कुशवाहा, वीरेंद्रनाथ मुर्मू, मंगल टुडू, सुरेंद्र प्रमाणिक, कालीपद मार्डी, शांतिराम प्रमाणिक, गुरबा सोरेन, सुकवीर मुर्मू, महेश्वर हांसदा, बंकिम मार्डी, अंबुज महतो, रवींद्र मुर्मू और कुटिमाकली के वार्ड सदस्य लबकिशोर हांसदा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.