आगरा, मार्च 16 -- सोना नगर की पुलिया, अर्जुन नगर (शाहगंज) के पास रविवार सुबह 11 वर्षीय बालक की नाले में डूबकर मौत हो गई। वह गेंद निकालने गया था। पैर फिसल गया। सीधे नाले में गिरा। डूब गया। साथियों ने शोर मचाया। कुछ लो¦गों ने बालक को तलाशा मगर वह नहीं मिला। सूचना पर नगर निगम की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी। घरवालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। घटना सुबह करीब 7:50 बजे की है। छोटी करबला, नगला मेहराब निवासी पप्पू का बेटा अजहरुद्दीन अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। बच्चे कब्रिस्तान के पास खाली जगह में क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद नाले में चली गई। अजहरुद्दीन दौड़कर उसे लेने गया। उसे लगा कि नाले के पास बैठकर हाथ से गेंद निकाल लेगा। जिस जगह वह बैठकर गेंद उठाने का प्रयास कर रह...