धनबाद, फरवरी 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में बीते तीन दिनों से चल रहा सांस्कृतिक महोत्सव सृजन-2026 रविवार को छात्रों की मौज-मस्ती, रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड सिंगर बेनी दयाल की धमाकेदार स्टार नाइट के साथ संपन्न हुआ। पूरे परिसर में संगीत, उत्साह और रचनात्मकता का माहौल देर रात तक बना रहा। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन की शुरुआत प्लॉट पैराडॉक्स और फेस पेंटिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों से हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशक्ति और कला कौशल का खुलकर प्रदर्शन किया। इसके बाद ट्राइविजार्ड टूर्नामेंट में प्रतिभागियों ने बौद्धिक क्षमता और त्वरित सोच का परिचय दिया। दोपहर और शाम के सत्र में आइएसएम्स गॉट लेटेंट, क्वीयर ट्रिविया और हार्मनी जैसे कार्यक्रमों ने छात्रों को खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा ऑनलाइन शॉर्टफिल्म मेकिं...