विकासनगर, अप्रैल 25 -- जेबीआईटी में दो दिन तक चले वार्षिक उत्सव सृजन-2025 की आखिरी शाम बॉलीवुड सिंगर निकिता गांधी के नाम रही। युवाओं की भीड़ को देखते हुए बॉलीवुड सिंगर ने मंच पर पहुंचते ही 'बरबादियां तुमसे ही है..., गीत से शुरुआत की। शुरुआती गीत से ही युवाओं में जोश भरने के बाद उन्होंने कबीर मान जा..., काला चश्मा जचदा..., नाच मेरी रानी..., तेरे प्यार में चमकू जुगनू जैसे..., मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी..., ढोल मंजीरा दा.. समेत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर छात्रों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रुप चेयरपर्सन हेमलता सिंघल, वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, सेक्रेटरी रजत सिंघल ने दीप जलाकर किया। बॉलीवुड नाइट से पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों के लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.