पटना, फरवरी 6 -- पंजाबी-बॉलीवुड सिंगर अखिल का लाइव कन्सर्ट मिलर हाईस्कूल के मैदान में 14 फरवरी को होगा। उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। अखिल अपने प्रसिद्ध गाने ख्वाब, जिंदगी समेत अन्य गानों से दर्शकों को मत्रमुग्ध करेंगे। वैलेंटाइन डे के मौके पर युवाओं के लिए यह खास म्यूजिकल सेलिब्रेशन होने वाला है। आयोजक चंदन श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं के बीच यह संगीत का जश्न यादगार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...