नई दिल्ली, फरवरी 8 -- एक दौर था जब फिल्मों के विलेन, गब्बर, शकाल और मोगैम्बो जैसे डरावने होते थे। बड़ी हुई दाढ़ी, बिखरे बाल, गंदे कपड़े और घोड़े पर आने वाले ये विलेन अपने गिरोह के साथ चलते थे और इशारे भर से अपना काम बनवा लेते थे। लेकिन समय के साथ हिंदी फिल्मों के ये विलेन भी बदल गए और इसी के साथ बदल गई विलेन की छवि। अब फिल्मों के हीरो भी विलेन के रोल निभा रहे हैं। ये ऐसे विलेन हैं जो महंगी कार से चलते हैं, लुक्स में तो कोई इन्हें फेल नहीं कर सकता।अर्जुन रामपाल साल 2007 में आई शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम में अर्जुन रामपाल ने विलेन मुकेश का किरदार निभाया था। कभी हीरो के किरदार निभाने वाले अर्जुन को इस किरदार में पसंद किया गया था। फिल्म जबरदस्त हिट थी। यह भी पढ़ें- इस एक्टर ने तोड़ा था राजकुमार का घमंड, गुस्से में पकड़ ली थी कॉलर यह भी पढ़ें- ...