नई दिल्ली, मार्च 12 -- बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान देश में ही नहीं दुनियाभर में बहुत फेमस हैं। शाहरुख ने नेम और फेम दोनों ही हासिल किए। आज इंडस्ट्री में शाहरुख खान जितने फेमस हैं, उतना ही फेमस उनका घर 'मन्नत' है। शाहरुख खान साल 2001 से मन्नत में रह रहे हैं। शाहरुख खान ने जब मन्नत नहीं खरीदा था तो इस बिल्डिंग को विला वियना नाम से जाना जाता है। शाहरुख ने ही अपने घर का नाम मन्नत रखा था। हालांकि, शाहरुख खान के इस विला को खरीदने से पहले ये विला कई फिल्मों में नजर आ चुका है।आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 8 फिल्में।  येस बॉस: शाहरुख खान की फिल्म येस बॉस साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने चांद सितारे में विला वियना (अब मन्नत) की झलक देखने को मिलती है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान ने इसी फिल्म के बाद विला वियना को खरीदा था और उसको मन्नत नाम...